Elon Musk नहीं होंगे ट्विटर बोर्ड में शामिल, पराग अग्रवाल ने बताई वजह, कहा- हमारे कंट्रोल में रहेगा 

Elon Musk नहीं होंगे ट्विटर बोर्ड में शामिल, पराग अग्रवाल ने बताई वजह, कहा- हमारे कंट्रोल में रहेगा 

Elon Musk ट्विटर के बोर्ड में शामिल नहीं होंगे। इसकी जानकारी कंपनी के सीईओ Parag Agarwal ने दी है। पराग अग्रवाल से ट्विटर पर एक नोट भी इस संबंध में शेयर किया है।

ट्विटर में हिस्सेदारी खरीदने के बाद से Elon Musk के ट्विटर बोर्ड में शामिल होने की खबरें चल रही थी।

यहां तक कि Twitter CEO पराग अग्रवाल से भी बोर्ड में उन्हें शामिल करने की जानकारी शेयर की थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।  एलॉन मस्क ट्विटर बोर्ड में शामिल नहीं होंगे।

Twitter CEO पराग अग्रवाल ने अपने ट्वीट के साथ एक ब्रीफ नोट भी शेयर किया है। इस नोट में उन्होंने बताया है - Elon Musk ने हमारे बोर्ड को जॉइन नहीं करने का फैसला किया है। यहां मैं आपसे वह बातें शेयर कर रहा, जो हुआ है।

बोर्ड और मैंने एलॉन मस्क के बोर्ड में शामिल होने को लेकर कई डिस्कशन किए, खुद एलॉन से भी सीधे बातचीत हुई है। हम कोलैबोरेट करने को लेकर उत्साहित थे और और रिस्क को लेकर भी क्लियर थे।

हमें कंपनी में एलॉन की एक जिम्मेदारी व्यक्ति के रूप में उपस्थिति को लेकर भी विश्वास था। जहां वह दूसरे बोर्ड मेंबर्स के साथ मिलकर कंपनी और हमारे शेयर होल्डर्स के बेस्ट इंटरेस्ट में काम करेंगे। बोर्ड ने उन्हें जगह भी ऑफर की थी।

हमने मंगलवार को ऐलान किया था कि एलॉन बोर्ड को जॉइन करेंगे। बोर्ड में आधिकारिक तौर पर एलॉन मस्क की नियुक्ति 4/9 को होनी थी, लेकिन एलॉन ने उसी सुबह बताया कि वह बोर्ड जॉइन नहीं कर सकते हैं।

मुझे उम्मीद है कि उन्होंने यह फैसला बेहतर के लिए लिया होगा। हम हमेशा से और हमेशा अपने शेयरहोल्डर्स के इनपुट को महत्व देते हैं, चाहें वह हमारे बोर्ड मे हमारे बोर्ड में हों या नहीं।

Lined Circle

ऐसी ओर latest news और जानकारी हिंदी में पाने के लिए हमें निचे दिए गए लिंक से फॉलो करे। हमारे साथ जुड़े।