कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में मां बनी हैं और भारती ने बेबी बॉय को जन्म दिया है इससे सभी खुश है।
भारती और हर्ष ने दोनों साथ में खतरा खतरा खतरा शो को होस्ट करते है और दोनों के इस शो को काफी पसंद किया जाता है।
भारती और हर्ष के शो में कई सेलेब्स आते हैं जिनके साथ दोनों बहुत मस्ती करते हैं। अब इस शो में एक बॉलीवुड एक्ट्रेंस आईं। जिनके आने के बाद हर्ष ने ऐसी बात कह दी की भारती सिंह भी चौंक गयी।
हर्ष ने शो में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बात कह दी है जिसे सुनने के भारती के साथ उनके फैंस भी चौंक गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक खतर खतरा खतरा के सीजन 2 में सोनाक्षी सिन्हा आईं थीं। सोनाक्षी को देखकर हर कोई खुश हो गया था।
सोनाक्षी के आने के बाद हर्ष, निशांत और विशाल अपनी क्वालिटी के बारे में बताते हैं जो अक्सर लड़कियों को पसंद आती हैं। मगर सोनाक्षी को ये सब एक ही लड़के में चाहिए।
इसके बाद हर्ष, विशाल और निशांत सोनाक्षी के साथ फ्लर्ट करते हैं। इस बात पर सोनाक्षी कहती हैं कि तुम लोग मेरी शादी के पीछे क्यों पड़े हो मैं सिंगल अच्छी नहीं लगती।
इस पर हर्ष कहते हैं कि मेरी शादी भारती से हुई है मगर मैं आपसे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पूछना चाहता हूं।
सोनाक्षी हर्ष के इस सवाल का क्या जवाब देती हैं ये जानने के लिए शो के ऑनएयर होने का इंतजार करना पड़ेगा और इस पर भारती का क्या रिएक्शन आता है ये भी जानना होगा।