बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
आप अगर इन दोनों के फैन है और आप इन्हे शादी के बंधन में देखना चाहते है तो यह आपके लिए ख़ुशी की बात है।
पिछले चार सालों से यह कपल हर मौके पर एक दूसरे का साथ देता नजर आया है और अलग अलग जगह इन्हे देखा भी गया है।
अब यह दोनों अपने रिश्ते को शादी के पवित्र बंधन से बांधना चाहते हैं और एक साथ अगला सफर जारी रखना चाहते है।
रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन और मलाइका इस साल के आखिर में साधी के बंधन में बंधने वाले है यानी साल 2022 के आखिर में इनकी शादी होगी।
खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका बहुत बड़ी शादी नहीं करना चाहते। बल्कि वो अपनी शादी को रजिस्टर करके अपने दोस्तों को पार्टी देना चाहते हैं।
इस दौरान परिवार के सदस्यों में पूरा कपूर परिवार और मलाइका के माता-पिता शामिल होंगे साथ ही दोनों ले खास दोस्त शामिल होंगे।
करीना कपूर खान भी इस जोड़े के बेहद करीब हैं इसलिए गेस्ट लिस्ट में उनका भी नाम शामिल हो सकता है और साथ ही रणवीर सिंह भी शामिल होंगे।