रोहित शर्मा की नजर दो सबसे बड़े रिकॉर्ड पर, क्या हिटमैन आज पुणे में रचेगा बड़ा इतिहास?

 रोहित शर्मा की नजर दो सबसे बड़े रिकॉर्ड पर, क्या हिटमैन आज पुणे में रचेगा बड़ा इतिहास?

IPL के 15वें सीजन में आज मुंबई (MI) का मुकाबला पंजाब (PBKS) से होगा। मुंबई इस मैच को जीतकर जीत का खाता खोलना चाहेगी।

पंजाब जीत की राह पर चलने की कोशिश करेगा। मुंबई के कप्तान 'हिटमैन' रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है।

रोहित जैसे ही इस मैच में 25 रन बनाएंगे, वह टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड कायम कर देंगे। ओर यह करके वह भारत में दूसरा स्थान हासिल करेंगे।

इस मैच में पंजाब के खिलाफ 25 रन बना रहे रोहित अपने टी20 क्रिकेट करियर में 10,000 रन पूरे कर लेंगे जो की बहुत बड़ा रिकॉर्ड होगा।

इसके साथ ही रोहित टी20 क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय और कुल 7वें बल्लेबाज बन जाएंगे।

विराट कोहली टी20 क्रिकेट में अब तक 10,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। तो रोहित के पास 25 रन बनाकर विराट के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन 1. क्रिस गेल - 14562 2.शोएब मलिक - 11698 3. कीरोन पोलार्ड -11474 4. आरोन फिंच -10499 5. विराट कोहली -10379 6. डेविड वॉर्नर -10373 7. रोहित शर्मा - 9975

इसके साथ ही रोहित के पास आईपीएल में 500 चौके पूरे करने का मौका है। अगर रोहित एक चौका लगाता है, तो वह 500 चौके पूरे कर लेगा।

अब तक शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, सुरेश रैना और विराट कोहली ने यह कारनामा किया है. इसलिए मुंबई के प्रशंसकों को पंजाब के खिलाफ मैच में रोहित से बड़े खेल की उम्मीद होगी।

Lined Circle

ऐसी ओर latest news और जानकारी हिंदी में पाने के लिए हमें निचे दिए गए लिंक से फॉलो करे। हमारे साथ जुड़े।