World Book Day 2022: वर्ल्ड बुक डे मनाने के पीछे का इतिहास और महत्व

World Book Day 2022: वर्ल्ड बुक डे मनाने के पीछे का इतिहास और महत्व

वर्ल्ड बुक और कॉपीराइट डे 23 अप्रैल को मनाया जाता है। वर्ल्ड बुक और कॉपीराइट डे को इंटरनेशनल डे ऑफ बुक के रूप में भी जाना जाता है।

इस वार्षिक इवेंट को यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन (UNESCO) द्वारा आयोजित किया जाता है।

वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे को मनाने के पीछे उद्देश्य है किताब पढ़ने की खुशी को लोगों तक पहुंचाना।

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर ही इस वर्ष का थीम चुना गया है। वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे 2022 का थीम है 'Read, so you never feel low'।

वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे हर साल यूनेस्को द्वारा आयोजित किया जाता है। यह पहली बार 23 अप्रैल 1995 में मनाया गया था।

इस दिन पुस्तकों और लेखकों को विश्वव्यापी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए और सभी को पुस्तकों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रण लिया जाता है।

मैक्सिकन शहर ग्वाडलाजारा को 2022 के लिए विश्व पुस्तक राजधानी के रूप में चुना गया है।

पूरे वर्ष कई कार्यक्रम होंगे जो सामाजिक परिवर्तन को गति देने, हिंसा का मुकाबला करने और शांति की संस्कृति के निर्माण में पुस्तकों और पढ़ने की भूमिका पर केंद्रित होंगे।

कहीं लोगों को इस दिन के बारे में जागरूक करने के लिए किताबें बांटी जाती हैं तो कही किताब पढ़ने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

Lined Circle

ऐसी ओर latest news और जानकारी हिंदी में पाने के लिए हमें निचे दिए गए लिंक से फॉलो करे। हमारे साथ जुड़े।