टेक्नोलॉजी का अर्थ क्या है? – Technology in Hindi

टेक्नोलॉजी का अर्थ क्या है? – Technology in Hindi

Technology यह शब्द सुनते ही हमारे मन में ढेर सारे खयाल आते है। आज की technology इतनी बड़ गई है कि, हमे बहुत सी चीजें आसान लगने लगी है। जिन कामों के लिए १० दिन लगते थे उसी के लिए अब हमे ५ दिन लगते है, ४ दिनों के लिए २ दिन और २ दिन के लिए सिर्फ एक दिन ही लगता है।

Technology के वजह से हमे बहुत सारा फायदा हुआ है उसके साथ साथ थोड़ा बहोत नुकसान भी हुआ है। इंसान हर काम में आज तरक्की कर रहा है जिसके कारण इंसान टेक्नोलॉजी के बिना आज के दिन में रह नहीं सकता तो चलिए आज हम टेक्नोलॉजी के बारे में बहुत सारी जानकारी प्राप्त करते है।

टेक्नोलॉजी क्या है? (What is technology)

technology ka arth

Technology और कुछ नहीं बस एक प्रकार का कार्य है जो हमे बिना मेहनत के करना पड़ता है। हम जो काम करते है जैसे कि कुएँ में से पानी निकालना यह काम हम मोटर से भी कर सकते है इस प्रक्रिया को यानी की पानी निकालने के लिए मोटर का इस्तमाल करना यहां पर हमने टेक्नोलॉजी का इसतेमाल किया। 

टेक्नोलॉजी का अर्थ हिंदी में प्रौद्योगिकी बताया गया है। टेक्नोलॉजी यह शब्द ग्रीक भाषा के Tech शब्द से आया है। Tech का मतलब ग्रीक में शिल्प और कला को संबोधित किया जाता है पर अब हम हमारे आस पास के उपकरणों और प्रगतियों को टेक्नोलॉजी कहा जाता है।

प्रौद्योगिकी का इतिहास (History of technology)

संसार में टेक्नोलॉजी की शुरुआत प्राचीन काल से हुई है जब मनुष्य का दिमाग सोचने लगा तब से नए नए अविष्कार बनाता गया। जैसे कि आदिमानव, पहले उन्हें खाने के लिए अवजारो और खेती-बाड़ी की जरूरत थी तब उन्होंने पत्थरों से अवजारे बनाएं खुद के लिए कपड़े, खाना बनाने का तरीका खोजा।

उसके बाद पैये का निर्माण, उसका उपयोग उन्होंने सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए किया। उसके साथ साथ जैसे-जैसे मानव समझता गया उसने उसका इस्तेमाल एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए भी किया।

टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा आविष्कार औद्योगिक क्रांति में हुआ तब मानव ने कपड़े की मशीन, खनन, धातु विज्ञान, इंजिन और ऐसे बहुत सारी चीजें खोज निकाली।

फिर 19वीं शताब्दी में मानव को और विकसित होने की आवश्यकता थी मानव ने एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले अवकरनो में प्रगति की यानी की ट्रांसपोर्टेशन, कम्युनिकेशन जैसे टेक्नोलॉजी में काफी सारे बदल करके लाए इसीलिए इसे दूसरी औद्योगिक क्रांति कहा जाता है।

उसके बाद बीसवीं सदी में भी बहुत सारे काम किये और फिर आई हमारी 21वीं सदी। हम अब 21वी सदी में जी रहे हैं आपको बहुत सारी टेक्नोलॉजी पता होंगी इनके बारे में तो अब हर कोई जानता है इंसान ने इस सदी में नामुमकिन चीजें मुनकीन करने का काम हाथ में लिया है।

पहले के जमाने में हमें एक दूसरे से बात करने के लिए कुछ घटना के बारे में बताने के लिए पत्र या तार करना पड़ता था। उसके लिए 2 से 4 दिन अथवा 15 से 16 दिन लगते थे पर, अब इस 21वीं सदी में व्हाट्सएप,फेसबुक, टि्वटर इन सारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का यूज करके हम Seconds में किसी को भी मैसेज करके और कॉल करके कुछ भी बता सकते हैं।

यह टेक्नोलॉजी का किस्सा कभी खत्म नहीं होगा क्योंकि इंसान हमेशा नए नए चीजे सीख रहा है और वह विकसित होने का प्रयास कर रहा है।

टेक्नोलॉजी के प्रकार (Types of Technology)

1. Information Technology (I.T)

इस आधुनिक जीवन में प्रगति का सबसे बड़ा कारण इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी है। Information Technology मैं कंप्यूटर, लैपटॉप्स, वेबसाइट्स ,ईमेल इत्यादि चीजों का समावेश है। Information technology का इस्तेमाल ज्यादातर हम Data Secure करने के लिए और कुछ नए चीजों का प्रोग्राम लिखने के लिए करते हैं। Information technology का सबसे बड़ा फायदा बिजनेस कम्युनिकेशन के लिए हुआ है।

2. Construction Technology

पहले के जमाने में चीजें बनाना बहुत मुश्किल था। घर काम, रेल मार्ग, रास्तों का काम इत्यादि चीजों के लिए बहुत सारी मेहनत और बहुत सारे लोग लगते थे पर अब नई नई तकनीकी होने की वजह से चीजों को बनाने के लिए ज्यादा समय और ज्यादा लोगों की जरूरत नहीं लगती है।

इस टेक्नोलॉजी की वजह से घर, दफ्तरों ,बिल्डिंग्स, कारखानों ,की मरम्मत बार-बार नहीं करनी पड़ती है।मेरे ख्याल से आने वाले समय में कंस्ट्रक्शन करने के लिए इंसान की जरूरत ही नहीं होगी सब काम मशीनों के द्वारा ही किए जाएंगे।

3. Communication Technology

जैसे की आपने पढ़ा होगा पहले के जमाने में संवाद करने के लिए और संपर्क करने के लिए कितना समय लगता था। पर अब इस टेक्नोलॉजी की वजह से हम किसी से भी कहां से भी बात कर सकते हैं। इस टेक्नोलॉजी की वजह से हम एक देश से दूसरे दूसरे देशों के इंसानों को समझ सकते हैं उनसे जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस टेक्नोलॉजी ने संवाद और संपर्क करना आसान बना दिया है।

4. Medical Technology

इस टेक्नोलॉजी में इंसान ने काफी तरक्की की है। इंसान ने लाखों-करोड़ों संशोधन करके हर रोग का इलाज निकाला जिन रोगों का इलाज नहीं निकला है उन पर आज भी शास्त्रज्ञ यानी कि साइंटिस्ट काम कर रहे है। आप तो जानते ही हैं अभी करोना वायरस पर इंसान ने संशोधन करके वैक्सीन निकाली। वैसे ही इंसान हर एक इलाज सफल बनाने का प्रयास कर रहा है ।

5. Agriculture Technology  

पहले के जमाने में खेती करने के लिए बहुत सारी मेहनत लगती थी और फिर भी किसानों को अच्छी फसल नहीं मिलती थी। पौधों पर कीड़ लगने की वजह से, किटको के वजह से और काफी कारणों से फसल नष्ट हो जाती थी। पर वैज्ञानिकों ने संशोधन करके इसका भी हाल निकाल लाया किसान आधुनिक पद्धत का इस्तेमाल करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकता है।

इस युग में बढ़ती टेक्नोलॉजी के कारण अनेक पौधों को नुकसान पहुंचा है और अनेक पौधों की जातियां कम हो गई है। विज्ञानियों ने इसका भी हल निकाल लाया, पौधों को एक्सट्रीम कंडीशन में जीने के लिए कौन से कौन से घटक लगते हैं उनका संशोधन किया और नए-नए फर्टिलाइजर्स बनाएं।

6. Nanotechnology

नैनो टेक्नोलॉजी को सबसे छोटी टेक्नोलॉजी कहां जाता है। एक नैनोमीटर आप सोचेंगे नहीं इतना छोटा होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक इंच में 2 करोड़ 54 लाख नैनो मीटर होते हैं। हम जब अखबार के 10 पन्ने लेंगे तब वह शीट 25,00,000 नैनोमीटर इतनी होगी। नैनो पार्टिकल हर जगह होते हैं हमारे कपड़ों में, खानों में हर चीजों में नैनो पार्टिकल शामिल होते है। नैनो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, स्पेस टेक्नोलॉजी, एनर्जी फूड सेफ्टी , होमलैंड सिक्योरिटी इत्यादि टेक्नोलॉजी में किया जाता है।

7. Space Technology

इस टेक्नोलॉजी से हम अंतरिक्ष के बारे में जान सकते है। इसके द्वारा हम अंतरिक्ष में होने वाली हलचलों को पृथ्वी से जान सकते हैं। मानव ने इसमें बहुत तरक्की हासिल कर ली है आने वाले समय में अंतरिक्ष की हर चीजों की जानकारी और आने वाली मुसीबतों का सामना करने की चेतावनी हमें सेटेलाइट के द्वारा मिलती है।

यहां आकाशगंगा कैसे बनी, यह अब तक इंसान के लिए एक उलझन ही है और इंसान इसको छुड़ाने का प्रयास कर रहा है। एलोन मस्क जो कि इस टेक्नोलॉजी में तरक्की कर रहे हैं वह 2024 के बाद मानव को मंगल ग्रह पर भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

8. Education Technology

पहले के जमाने में हमें सिर्फ वेद, पुराण और इतिहास के बारे में ही पढ़ाया जाता था। पहले पढ़ाई सिर्फ उच्च दर्जे वाली जातियों को ही करने मिलती थी पर जैसे-जैसे काल बदलता गया वैसे-वैसे शिक्षण में भी प्रगति होती गई आज हर कोई शिक्षण हर जगह से ले सकता है।

आपको पता ही होगा करोना के वजह से सब कॉलेजेस, स्कूलों को छुट्टी दी गई थी पर तब भी यूट्यूब के द्वारा और ऑनलाइन क्लासेस के द्वारा बच्चों ने पढ़ाई करना नहीं छोड़ा। आगे जाकर हर कोई बच्चा घर बैठे ही सब कुछ सीख सकता है।

कुछ नयी टेक्नोलॉजी

दुनिया में आने वाली कुछ नई टेक्नोलॉजी आप जब इन टेक्नोलॉजीज के बारे में भी सुनेंगे तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इंसान कुछ नए नए तरीकों से कुछ नई नई टेक्नोलॉजी लेकर आ रहा है उनमें से कुछ सालों में आने वाली टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी देखते हैं।

1. Self Driving Cars

सेल्फ ड्राइविंग कार्स आपको पता ही होगा कि एलोन मस्क की नई टेस्ला कंपनी की कार ऑटो पायलट बनाई है। जो कि रोड पर लेन होने पर ऑटो चल सकती है और उसमें ऐसे सेंसर लगाए गए हैं जो कि आसपास की चीजों को भी नोट करता है और उस हिसाब से गाड़ी चलाता है।

उसी तरह से आने वाले समय में बहुत सारी कंपनियां यह प्रोजेक्ट बनाएगी जोकि बहुत एडवांस होने वाली है।

2. Air taxi Bell helicopter

आपको उड़ने वाली चीजें तो बहुत पसंद होगी। आपने उड़ने वाले बाइक के बारे में भी जरूर सुना होगा। तो bell कंपनी यहां पर कुछ नया आजमाना चाहती हैं। bell कंपनी जो कि हेलीकॉप्टर बनाती है उन्होंने एक टैक्सी उड़ाने की खोज की है। कंपनी ने अपनी इस टेक्नोलॉजी को एनिमेशन के द्वारा दिखा दिया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि जाने माने टैक्सी डीलर उबेर कंपनी इस टेक्नोलॉजी में पार्टनरशिप कर चुकी है।

3. Double language earbuds

गूगल इस टेक्निक में काम कर रही है। गूगल ने कई सारे ट्रांसलेट करने वाले टूल्स बनाएं पर गूगल एक ऐसा ही earbuds बनाने वाली है जिसमें लगभग 40 भाषाएं ट्रांसलेट होंगी। आपको पता ही है earbuds दो होते हैं तो 1 earbud से स्पीकर जो बोलने वाला है उसकी आवाज आएगी और एक तरफ से ट्रांसलेट होने वाली आवाज आएगी गूगल कंपनी ने इसकी एनीमेटेड वीडियो भी दे दी है।

क्या टेक्नोलॉजी हमें मार देगी?

इसका जवाब है हां अगर आप इसका सही से उपयोग ना करें तो यह आपकी जान भी ले सकती हैं। अगर आप समझदार हैं, आपको थोड़ा बहुत ज्ञान है तो आप इसका सही इस्तेमाल करके दुनिया में बहुत आगे जा सकते हैं तो चलिए जानते हैं कि टेक्नोलॉजी आपका मौत का कारण कैसे बन सकती हैं।

1. Selfies से मौत

आपको पता ही है आजकल सोशल मीडिया पर हर कोई जाना चाहता है और इसी के लिए नौजवान पीढ़ी अपनी फोटो को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए और Clear shots लेने के लिए बड़ी-बड़ी इमारतों पर, पहाड़ों पर और खतरनाक खतरनाक जगहों पर सेल्फी निकालकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती है। उन्हें देखकर बाकी नौजवान उसका प्रयत्न करते हैं और उनमें कईयों की मौत हो जाती है।

भारत में ऐसे कई घटनाएं हो चुकी हैं। बारिश के दौरान और नदी पर पूर आने के दौरान कई सारे नौजवान घूमने के लिए निकले थे और उनमें से 2 लड़कियां सेल्फी निकालते समय पैर फिसलने के कारण पूर में बह गए।

जापान में एक आदमी सेल्फी निकालते समय सेल्फी स्टिक लेकर खड़ा था और अचानक उस पर बिजली आ गिरती है। यूके में एक आदमी पहाड़ पर सबसे किनारी जगह पर खड़ा था और वहां से अपनी खुद की फोटो खींचना चाहता था और उसने सेल्फी लेते लेते खुद की जान दांव पर लगा दी।

बेहतर यही होगा कि आप सेल्फी लेते समय आजू बाजू की घटनाएं देख कर ले और ऐसी बेवकूफी हरकतें ना करें।

2. Video games से मौत

आपको पता ही होगा कि आज कल कितने गेम्स आ गए हैं। इसमें छोटे बच्चे बहुत ज्यादा अट्रैक्ट हो जाते हैं और कुछ बड़ी गलतियां कर बैठते हैं। छोटे तो छोटे उनके साथ बड़े लोग भी गेम्स के बहुत शौकीन होते हैं और वह भी बेवकूफी कर बैठते हैं। ऐसी ही बेवकूफी कर देने वाली करने वाली घटना 2017 में vigrina नामक शहर में हुई थी।

एक आदमी लगातार 24 घंटे गेम खेलने की वजह से थक गया था और उसी दौरान वह उठकर बाहर स्मोक करने गया और उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

ऐसे ही इंडिया में पब्जी खेल कर बहुत सारे बच्चों ने अपने पापा के पैसे अकाउंट से निकाल कर उसमें डाल दिए। कई बच्चों ने तो अपने घर वालों को ही जान से मार डाला।

गेम्स आपको आपका ध्यान केंद्रित कर कर आपको आकर्षित करती है पर जब बच्चे ज्यादा गेम खेल रहे हो तभी उन्हें रोक लेना बेहतर होगा, नहीं तो कल आपके साथ भी ऐसा हो सकता है ।

3. Smart phones से मौत

स्मार्टफोंस यह आपका मौत का कारण बन सकती वह ऐसे की दुनिया में सब के पास स्मार्टफोन से और हम उसे कहीं भी ले जा सकते हैं। नए नए स्मार्टफोन और नई टेक्नोलॉजी के वजह से बहुत सारे रेडिएशन अपने बॉडी के अंदर जाते हैं वह हमें अफेक्ट कर सकते हैं।

स्मार्टफोन के वजह से बहुत सारे रोड एक्सीडेंट्स भी होते है उनमें कभी-कभी कार चलाने वाले, बाइक चलाने वाले वाहक ड्राइविंग करते समय फोन पर बात करने की वजह से मौत का शिकार बन जाते हैं और कई घटनाएं तो रोड पर चलते हुए इंसानों के साथ भी हुई है की, मोबाइल चलाते-चलाते उनका ध्यान रोड पर चलने की जगह मोबाइल में ज्यादा होने के कारण रोड क्रॉस करते समय उनका एक्सीडेंट हो जाता है।

टेक्नोलॉजी के फायदे

  1. टेक्नोलॉजी के बजे से मानव के बहुत सारे काम आसान हो गए हैं उसके वजह से इंसान का वक़्त बच जाता है।
  2. टेक्नोलॉजी की वजह से हमें कम्युनिकेट और नेटवर्क टेक्नोलॉजी में बहुत तरक्की कर ली है उसके कारण हम दुनिया में किसी से भी बात कर सकते हैं, किसी को भी कहा भी देख सकते है।
  3. Network Technology की वजह से हम अपना काम कहा से भी Autometic कर सकते हैं।
  4. मेडिकल में इंसान ने बहुत सारी चीजें डेवलप कर ली है। छोटे से छोटे ऑपरेशन से बड़े ऑपरेशन तक इंसान ने कई मशीन, मेडिकल टूल्स बनाई है।
  5. टेक्नोलॉजी की वजह से हमें कोई भी चीज आर्टिफिशियल मिल रही है।
  6. खेती व्यवसाय में किसानों को आधुनिक पद्धति से खेती करके बहुत मुनाफा हो रहा है।
  7. Smartphone, laptops, computers बहुत स्मार्ट होती जा रही है।
  8. सोशल मीडिया के वजह से हम कोई भी जानकारी कुछ Seconds में निकाल सकते हैं।
  9. सड़कों के काम, रेल मार्ग, बिल्डिंग्स, टॉवर्स कुछ भी बनाना आसान हो गया।

टेक्नोलॉजी के नुकसान

  1. टेक्नोलॉजी की वजह से सबसे बड़ा दुष्परिणाम इंसान पर हुआ है।
  2. इंसान दिन प्रतिदिन आलसी होता जा रहा है जिसके कारण इंसान का स्वास्थ्य खतरे में जा रहा है।
  3. इंसानों के साथ साथ पशुओं पर इसका असर ज्यादा हो रहा है।
  4. टेक्नोलॉजी बढ़ाने के लिए इंसान जो मन में आए वह करता जा रहा है जिसके कारण कई जंगले काटे गए और इसमें पशु और मानव दोनों को नुकसान हो गया।
  5. पशु को घर ना मिलने से वह मानव पर आक्रमण कर रहा है और मानव ऑक्सीजन के लिए चिंतित हो रहा है।
  6. Network Technology की वजह से बहुत सारे रेडिएशन हमें घातक कर रहे हैं जिसके कारण मानव के स्वास्थ्य में बहुत बदलाव आ रहा है।
  7. बहुत सारे बच्चे सोशल मीडिया का शिकार हो रहे हैं और डिप्रेशन में जा रहे हैं।
  8. Electronic waste बहुत ज्यादा बढ़ रहा है।
  9. लगातार कंप्यूटर, मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के कारण इंसान की आंखे खराब हो रही है।
  10. ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब सब खत्म हो जाएगा और सब जगह जगह मशीनें और रोबोट ही दिखाई देंगे।

Conclusion

दोस्तों, मुझे पूरी उम्मीद है की आपको टेक्नोलॉजी क्या है और टेक्नोलॉजी के प्रकार अच्छे से समझ में आये होंगे। जैसे वक्त आगे जा रहा है वैसे ओर भी नयी नयी टेक्नोलॉजी आ रही है जो सबको बहुत ज्यादा प्रभावित कर रही है। अगर आपको किसी टेक्नोलॉजी के बारे में पता होगा तो आप हमें बता सकते है हम उसे इस आर्टिकल को इम्प्रूव करने में जरूर इस्तेमाल करेंगे।

Author

Ghanshyam Jadhav

मेरा नाम घनश्याम जाधव है और मै मुंबई, महाराष्ट्र में रहता हु। मैने मुंबई यूनिवर्सिटी से B.E Computer Science की पढाई पूरी की है इसके अलावा में एक Certified वेब डेवलपर भी हु। मुझे नयी technology साथ ही नयी जानकारी सीखना और दुसरो को बताना बहुत ही पसंद है इसीलिए मैंने इस ब्लॉग की शुरुवात की है।