5 Best Hindi Novels By Indian Authors [2024]

5 Best Hindi Novels By Indian Authors [2024]

आज हम 5 Best Hindi Novels देखने वाले है। यह जो नोवेल्स है इन्हे दुनिया के बेस्ट हिंदी नोवेल्स में शामिल किया गया है। अगर आपको किताबे पढ़ने का शौक है या फिर आप पहिली बार किसी किताब को पढ़ना चाहते है तो यह नोवेल्स आपके लिए है।

हर किसी की किताबे पढ़ने की choice अलग होती है और वह अलग अलग विषय में पढ़ना पसंद करते है। लेकिन बात करें इन नोवेल्स की तो यह सबको पसंद आती है या सभी इसे पढ़ना पसंद करते है। इसी के कारण यह दुनिया की सबसे Best hindi novels में जगह बना चुकी है।

आपने आज तक कितनी किताबे पढ़ी है?

Best Hindi Novels By Indian Authors

हो सकता है आपने कही सारी किताबे पढ़ी है या ऐसा भी हो सकता है की आप पहिली बार कोई किताब पढ़ना चाहते है। तो क्या आप जानते है Novels पढ़ने का सही समय क्या होता है ?

Novels पढ़ते वक्त समय बहुत महत्तपूर्ण होता है। आप अगर किसी भी समय पढ़ना शुरू करते है तो सायद आप बिच में ही पढ़ना छोड़ देंगे या आप पढ़ते पढ़ते बोर होने लगेंगे। 

नोवेल्स  पढ़ने का सही समय होता है या तो सुबह जल्दी उठकर या रात में सोने से पहिले। इन दो समय आपका मन शांत होता है साथ ही बाहर का वातावरण भी शांत होता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहता है।

नोवेल्स पढ़ते समय किन बातो का ध्यान रखे?

नोवेल्स पढ़ते समय आपको यह सुनिश्चित करना है की आप ठीक तरह से बैठे है या लेटे है। कही बार लोग किसी भी तरह लेटकर नोवेल्स पढ़ते है जिससे की उनके शरीर के साथ साथ मन पर भी तनाव पड़ता है इसीलिए एक comfortable Position में बैठ कर या लेट कर नोवेल्स पढ़े।

कभी भी आप नोवेल्स को एक साथ पूरी पढ़नी की कोशिश ना करें जो रोजाना पढ़ते है या जिनको आदत है वह पढ़ सकते है लेकिन जो नए है है उनके लिए पूरी नोवेल्स एकसाथ पढ़ना शायद थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

हर दिन थोड़ा थोड़ा पढ़ने से आपको पढ़ने में दिलचप्सी बढ़ती है जिसके कारण आप पढ़ते वक्त ध्यान देने लगते है और पूरी novels कब ख़त्म हो जाती है आपको पता भी नहीं चलता।

5 Best Hindi Novels

  1. मेलुहा के मृत्युंजय
  2. अर्थला: संग्राम सिंधु गाथा
  3. कालचक्र के रक्षक
  4. सीता: मिथिला की योद्धा
  5. धर्मयोद्धा कल्कि: विष्णु के अवतार

1.मेलुहा के मृत्युंजय

लेखक: अमिश त्रिपाठी

अमिश जी ने लगभग ६ किताबे लिखी है और लगभग उनके किताबो की ५ मिलियन कॉपी पूरी दुनिया में खरीदी गयी है। आप इसी से अंदाज़ा लगा सकते है की इन किताबो को कितना पसंद किया गया है। पौराणिक कथा लिखने में और उनको लोगो तक आसान भाषा में पहुंचाने में अमिश जी का कोई मुकाबला नहीं है।

शिवा की इन ३ Triology में सबसे पहिले बारी आती है मेलुहा के मृत्युंजय की जो इस सीरीज की शुरुवात है। उसके बाद दूसरी किताब है नागाओं का रहस्य और तीसरी और आखिरी किताब है वायुपुत्रों की शपथ।

इन किताबो को पढ़ते वक्त मै यकीन के साथ कह सकता हु की अगर आप एक किताब पढ़ते है तो दूसरी और तीसरी किताब पढ़ने में आप जरा भी देर नहीं करेंगे।

कहानी:

इसकी कहानी भगवान् शिवा के journey का एक imagination है। यह लेखक ने लिखी हुई काल्पनिक कहानी का भगवान शिवा के साथ संबध दर्शाया गया है। क्या वह सच में भगवान थे या फिर सिर्फ एक इंसान इस तरह के mistry से भरे हुए सवाल आपको इस कहानी को पड़ते हुए देखने को मिलेंगे।

वह किस तरह एक जगह से दूसरे जगह जाते वक्त अलग अलग मुश्किलों का सामना करते है। शिवा के सफर में देवी पार्वती के साथ मुलाकात, उनके साथ रहस्यमय सफर और बहुत सारे मुश्किलों का सामना यह सब आपको इस Novels के Series में देखने को मिलेगा।

2.अर्थला: संग्राम सिंधु गाथा

लेखक: विवेक कुमार

लेखक का कहना था की वह एक ऐसी कहानी लिखना चाहते थे जो की आज के समय में होनी वाली बातो को दर्शा सके। लेकिन साथ में वह यह भी चाहते थे की इसमें दैत्य, दानव जैसे पात्र हो। इसी कारण उनको यह कहानी पीछे के समय के अनुसार लिखनी पड़ी सायद किसी की वजेसे कम समय में यह किताब बेस्ट नोवेल्स में एक बन गयी।

इसकी जो कहानी वह ४ भागो में बाटी गयी है और अर्थला इस सीरीज की पहिली किताब है और मल्हार इस सीरीज की दूसरी किताब है। इसके के साथ बाकी किताबे भी जल्द ही Published की जाएगी।

कहानी:

इसकी किताब की कहानी शुरू होती है विधान से जो की अपने माँ के साथ रहता है और उसने अभी अभी उसके गुरु गुरुकांत से शिक्षा प्राप्त की है। कहानी के शुरुवात में ही गुरुकांत को मारा जाता है और विधान को एक बात पता चलती है की उसने एक सिद्धि प्राप्त कर ली है। इसके बाद अर्थला देश के लोग विधान के पास आते है और उनसे कहते है की आपने सिद्धि प्राप्त की है आप हमारे साथ चलिए हमारे देश अर्थला को आपकी जरुरत है।

इसी तरह इस कहानी की शुरुवात होती है विधान अर्थला के और चलने लगते है। इसी कहानी के साथ साथ और २ कहानी भी साथ में चल रही होती है जिसमे से एक दानवो की है और दूसरी भारत के ऐसे ही एक राज्य की है। अर्थला एक अच्छा और समृद्ध राज्य था लेकिन अब उसपर कुछ संकट आने वाले होते है क्या अर्थला संकट से लढ़ पाता है? विधान का क्या होता है? दानव क्या करते है? इन सभी सवालो के आपको यह किताब पढ़नी पड़ेगी।

3.कालचक्र के रक्षक

लेखक: आश्विन सांघी 

इस Novel में science friction के साथ साथ History, politics, mythology और साथ में Crime thriller का बहुत ही बढ़िया combination आपको देखने को मिलेगा। इस Novel  में बहुत सारे Scientific Facts आपको देखने को मिलेंगे।

इस Novel  में बहुत सारे Scientific Facts दिए है जो की Science में पढ़े students को अच्छे से समझ में आएगा। हो सकता है जिन्होंने Science नहीं पढ़ा उनके लिए यह समझना थोड़ा कठिन हो सकता है लेकिन इसके अलावा भी बहुत सारे Turns आपको इस Novel में देखने को मिलेंगे जिसे पढ़कर आपका इस तरह की ओर Novels पढ़ने का मन होगा। 

कहानी:

इसकी कहानी शुरू होती है बहुत ही ज्यादा famous और Powerful लोगो के मौत से जो की high Security में रहते है।  उनकी मरने की संभावना बहुत ही कम होती है लेकिन फिर भी उनकी मौत हो जाती है और किसी को मालूम ही नहीं होता की उनकी मौत कैसे हो गयी।

इसके अलावा दूसरा Plot है वह विजय नाम के इंसान का जो की IIT का Topper है और उसने Quantum Physics में Research की है। इस सबके बाद विजय को कैसे एक मिशन पर भेजा जाता है और इन लोगो के मौत की वजह वह ढूंढ पाता है या नहीं  यह सब आपको इस किताब में देखने को मिलेगा।

4.सीता: मिथिला की योद्धा

लेखक: अमिश

इन Novels में आपको एक अलग Experience मिलेगा। आपको रामायण तो पता है लेकिन इन novels में लिखा गया है वह आपको बार बार सोचने पर मजबूर कर देगा। इस Series की एक खास बात यह है की आपको इसको Shiva Triology के तरह सीरीज में पढ़ने की जरुरत नहीं है आप इसमें से कोनसी भी novels पहिले या बाद में पढ़ सकते है।

इस नोवेल्स की एक खास बात यह भी है की जैसे हमने रामायण देखा है की उसमे बहुत सारे Characters है लेकिन इस नोवेल्स बहुत ही कम characters के ऊपर Focus किया गया है और एकदम आराम से एक एक Character को सामने लाया गया है।

इस series की सीता मिथिला की योद्धा इस novel को लोगो के ज्यादा काफी पसंद किया गया है। इस novel को पढ़ने के बाद आपको पता चलेगा की सीता सिर्फ श्री राम की पत्नी ही नहीं थी बल्कि वह एक योद्धा भी थी।

कहानी :

कहानी की बात करें तो आपको पहिलीसे पता है की श्री राम कैसे उनके भाई लक्ष्मण के साथ १४ साल वनवास पर जाते है। उसके बाद उनकी सीता के साथ मुलाकात, सीता और राम का विवाह और उसके बाद राम और सीता का साथ में सफर लेकिन इन novels में वह सब इस कुछ अलग तरीके से दर्शाया गया है। साथ ही Shiva Triology और महाभारत के कुछ Reference आपको इसमें देखने को मिलगे। अगर आप Mythology पढ़ना पसंद करते है तो यह नोवेल्स आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है।

5.धर्मयोद्धा कल्कि: विष्णु के अवतार

लेखक: केविन मिसल

बात करें इस Triology की तो इसमें सबसे पहिली novel आती है धर्मयोद्धा कल्कि विष्णु के अवतार की उसमे बाद दूसरी novel है सत्यायोद्धा कल्कि ब्रम्हा का नेत्र और आखिर novel है महायोद्धा कल्कि, शिव की तलवार के बारे में।

यह नोवेल्स भारत के पौराणिक कथा का भंडार है जिसमे आपको वीरता, बदला, दुःख और भी  कही सारी चीज़ो का Combination है। इस series की पहिली Novel धर्मयोद्धा कल्कि विष्णु के अवतार काफी ज्यादा famous हो गयी थी।

कहानी:

कल्कि एक अद्भुत power के साथ जन्मा हुआ इंसान है और एक दिन उसके पिता को बंधक बनाया जाता है। कल्कि अपने पिता को बचाने के लिए एक Team तैयार करता है जो की कहानी के अलग अलग characters है। इस सबके बिच में कल्कि को पता चलता है की कैसे धर्म और अधर्म के बिच एक लड़ाई चल रही है और इसका एक Part किस तरह से बन जाता है यह सब आपको इस किताब में पढ़ने को मिलेगा।

इसके अलावा इस कहानी का दूसरा पैलु  काली कैसे इंन्द्राकर के ऊपर शाशन करने लगता है। अब आगे क्या होता है कल्कि के पिता और कल्कि का संघर्ष और दूसरी और काली का प्रकोप इस सबके बारेमे आपको इन novels के पढ़ने के बाद ही पता चलेगा।

इसे पढ़े:

Conclusion

मुझे उम्मीद है की आपको यह 5 Best Novels in Hindi प्रसिद्ध लेखकों द्वारा लिखी हुई जरूर पसंद आएगी। अगर आप सचमे कोई Novel पढ़ना चाहते है तो इन में से कम से कम एक Novel जरूर पढ़े।

अगर आपको और किसी विषय के किताबो के बारे में जानना है तो आप निचे कमेंट करके हमें बता सकते है।

Author

Ghanshyam Jadhav

मेरा नाम घनश्याम जाधव है और मै मुंबई, महाराष्ट्र में रहता हु। मैने मुंबई यूनिवर्सिटी से B.E Computer Science की पढाई पूरी की है इसके अलावा में एक Certified वेब डेवलपर भी हु। मुझे नयी technology साथ ही नयी जानकारी सीखना और दुसरो को बताना बहुत ही पसंद है इसीलिए मैंने इस ब्लॉग की शुरुवात की है।