11+ Tips इंग्लिश कैसे पढ़ें? और इंग्लिश बोलना कैसे सीखे?

11+ Tips इंग्लिश कैसे पढ़ें? और इंग्लिश बोलना कैसे सीखे?

आज के समय में हर कोई इंग्लिश सीखना चाहता है क्योकि आजकल लगभग हर जगह इंग्लिश को बोला जाता है या जरुरत पड़ती है। बहुत बार हमारे मन में एक डर बैठता है की हम इंग्लिश बोल नहीं पाएंगे या इसे बोलना बहुत ही कठिन है।

जब भी आप किसी और को इंग्लिश पढ़ते या बोलते देखते है तो हमारे मन में ख्याल आता है की शायद हम भी इस तरह fluently इंग्लिश बोल पाए या पढ़ पाए। इंग्लिश सिर्फ एक भाषा है और हम उसे अगर भाषा के तरह ही बोलेंगे या समझेंगे तो आसानी से हम इंग्लिश पढ़ना, बोलना और लिखना सिख सकते है।

आज हम देखेंगे कि 2021 में इंग्लिश बोलना कैसे सीखे और इंग्लिश कैसे पढ़ते हैं। ऐसे कौन से तरीके जिससे हम इंग्लिश जल्द से जल्द सीख पाएंगे और Confidently और Fluently बोल पाएंगे।

इंग्लिश बोलना कैसे सीखे?

English bolna kaise sikhe

हमने नीचे कुछ इंग्लिश सीखने के लिए Points दिए है। अगर आप उन्हें अच्छी तरह से Follow करते हैं, तो आप जल्द से जल्द इंग्लिश सीख जाओगे।

जल्दी इंग्लिश सीखने के तरीके:

  1. सुनना (Listen)
  2. समझना (Understand)
  3. व्याकरण (grammar)
  4. पढ़ना (Reading)
  5. लिखना (Written)
  6. आत्मविश्वास (Confidence)
  7. प्रवाह (Fluency)
  8. उच्चारण (Pronunciation)
  9. शब्दावली (Vocabulary)

बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि इंग्लिश कैसे सीखे। इसके लिए वह अलग अलग कोर्स लगाते हैं साथ ही साथ अलग अलग तरीके अपनाते हैं फिर भी वह उतना अच्छा नहीं कर पाते क्योंकि उन्होंने उस तरह से प्रैक्टिस नहीं की होती। इसीलिए आपको ज्यादा से ज्यादा इंग्लिश बोलने की और पढ़ने की इसकी प्रैक्टिस करनी चाहिए।

कोई भी भाषा आप जब सीखते हैं तो ऐसा नहीं है कि वह आपको तुरंत आ जाती है या फिर आप उस भाषा पर तुरंत पकड़ हासिल कर पाते हैं। भाषा को सीखने के लिए और समझने के थोड़ा वक्त लगता है। आप जितनी प्रैक्टिस करोगे उसने ही जल्दी आप वह भाषा सीखते हैं।

इसी तरह से इंग्लिश भी एक भाषा है और ऐसा नहीं है कि वह आपको तुरंत आ जाएगी लेकिन आप उसे ज्यादा से ज्यादा सही तरीके से प्रैक्टिस करते हैं तो आप भी एक दिन अच्छे से fluently इंग्लिश बोल पाओगे।

1. इंग्लिश सुने और समझे

आप अगर समझेंगे ही नहीं तो इंग्लिश बोलना कैसे सीखेंगे जितना आप इंग्लिश में सुनोगे और समझोगे उतना ज्यादा आप अच्छे से इंग्लिश बोल पाओगे।

उदाहरण के लिए हम देखेंगे कि छोटे बच्चे होते हैं उन्हें तो बचपन से कोई भाषा नहीं आती है लेकिन वह आजू-बाजू जो भाषा सुनते हैं अपने माता-पिता से अपने परिवार से वह उसी भाषा में समझते हैं और जवाब देते है।

इंग्लिश भाषा का भी ऐसा ही है जितना आप सुनोगे उस तरह की Surrounding में रहोगे और उसे समझ कर बोलने की कोशिश करोगे तो आप भी अच्छे से बोलना सीख पाओगे।

जैसे अगर कोई आपसे इंग्लिश भाषा में बात करते हैं तो आप पहले वह ठीक तरह से सुनिए उसके बाद उसे समझे कि उन्होंने क्या बोला है और किस तरह से बोला है। इससे आपको English भाषा सुधारने में बहुत ज्यादा मदद मिलेगी।

इसकी प्रैक्टिस के लिए आप इंग्लिश Movies देख सकते है साथ ही साथ इंग्लिश Songs सुन सकते है या फिर आज के जमाने में तो आप इंग्लिश में किताबें भी सुन सकते हैं।

2. इंग्लिश व्याकरण सीखे

ग्रामर आपको किसी भी भाषा को पढ़ने के लिए और उसे ठीक तरह से समझने के लिए बहुत जरूरी है। ग्रामर से आपको मालूम पड़ता है कि आप किस बारे में और किस वक्त की बात कर रहे है।

ग्रामर बहुत सारी चीजों का Combination है जैसे कि Alphabets, Numbers, Noun, Pronoun, विशेषण, क्रियापद, क्रिया विशेषण, Articles, Tens और भी बहुत सारी चीजों के बारे में आप ग्रामर से ही समझ पाएंगे।

ग्रामर हमको यही बताता है कि सही इंग्लिश कैसे पढ़ते हैं। ग्रामर Writing Skill और Communication के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। सही ग्रामर यह Fluent इंग्लिश और Confident  इंग्लिश बोलने की चाबी है जो आपको इंग्लिश की गलतियों को कम करने में मदद करता है।

भले ही आपको व्याकरण के बारे में कुछ पता नहीं है लेकिन अगर आप व्याकरण पर काम करते हैं उसे ठीक तरह से पढ़ते हैं। तो आपका अंग्रेजी लेखन बहुत बेहतर होगा।

याद रखें कि जब आप लिखते हैं तो व्याकरण अधिक महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह आमतौर पर अधिक Systematic और अधिक Structure होता है।

3. पढ़ना और लिखना शुरू करे

जैसे कि सुनना Closely Related है बोलने से, वैसे ही पढ़ना closely Related है लिखने से। जितना आप पढ़ेंगे उतना ही ज्यादा इंग्लिश अच्छे से लिख पाएंगे। यह सब आपको आपकी इंग्लिश की Vocabulary,  Grammar, Sentences और भी बहुत सारे Communication के बारे में मदद करेगा।

इंग्लिश में कैसे लिखें?

जैसे कि अगर आपको किसी जगह बारे में लिखना है, तो उसके बारे मे सबसे पहिले किताब से या फिर मैगजीन से या फिर आप इंटरनेट से पढ़ सकते हैं। वहां से पढ़ने के बाद आप खुद से वह लिखने की कोशिश कीजिए। आपको पता चलेगा कि किसी चीज को पढ़े बिना लिखने की कोशिश करने की तुलना में यह बहुत ही आसान है। तो क्यों ना पहले उस टॉपिक के बारे में अच्छे से पढ़े और फिर लिखें।

किसी भी टॉपिक को लिखने से पहले पढ़ने की आपको एक आदत सी हो जाएगी जिससे आपको इंग्लिश को समझने में बहुत ज्यादा मदद मिलेगी। इसके लिए आप हर दिन कोई इंग्लिश भाषा की न्यूज़ पेपर, मैगजीन, किताबें या फिर आप इंटरनेट से बहुत सारी चीजों के बारे में पढ़ सकते हैं।

जो कि आपके रोजाना जिंदगी में या फिर आपके एजुकेशन या फिर काम में आपकी मदद करेंगे जिससे कि आपको इंग्लिश पढ़ने में भी इंटरेस्ट आएगा और आपके फील्ड में उसका फायदा भी होगा।

4. इंग्लिश डिक्शनरी पढ़े

इंग्लिश डिक्शनरी आपके पास रखने से आपको उस शब्द के बारे में समझने में आसानी होगी।

जैसे अगर कोई आपसे बात करते समय कोई ऐसा शब्द बोलता है जो आपको समझ में नहीं आता या फिर आप कहीं पढ़ते समय कोई ऐसे शब्द पढ़ते हैं जिसका अर्थ आपको नहीं पता होगा।

तो इसके लिए आप इंग्लिश डिक्शनरी का उपयोग कर सकते हैं। जिस वजह से आपको वह इंग्लिश का शब्द भी याद रहेगा और साथ ही साथ आपको अपनी भाषा में उसका अर्थ भी पता होगा।

5. Spelling Mistakes की जाँच करें

जब आप अपनी भाषा में कुछ पढ़ते हैं और अगर उसमें शब्द और वाक्य में बहुत ज्यादा गलतियां होगी तो आपको कैसा लगेगा? बहुत ज्यादा गलतियां किसी अच्छे टॉपिक का दिलचस्प हिस्सा खराब कर सकती है और आमतौर पर हम अन्य लोगों को पढ़ने के लिए ही लिखते हैं।

आप जितनी कम गलतियां करेंगे उतना ही उस टॉपिक को पढ़ने में मजा आएगा। इसके लिए हमेशा शब्द की गलतियों पर ध्यान रखिए। ऐसे करते करते आप वह गलतियां दोहराना कम करेंगे और आप शब्दों और वाक्यों को ठीक तरह लिखना शुरू करेंगे।

6. लिखा हुआ किसी और को पढ़ने दे

आपने जो लिखा है वह अगर आप किसी और को पढ़ने देंगे जैसे कि कोई शिक्षक या इंग्लिश में जिनको अच्छा ज्ञान है। आपके दोस्त हो सकते हैं या फिर आपका कोई परिवार का सदस्य हो सकता है।

इससे यह होगा कि आपकी गलतियां आपको पता चलने लगेगी। आप इंग्लिश लिखते समय कौन सी गलतियां करते हैं और उससे आप को किस तरह से ठीक करना है इसके बारे में आपको समझ में आएगा।

इसी तरह से आप अपनी गलतियां कम करते जाओगे और जिससे आपकी इंग्लिश पढ़ाई परफेक्ट होती जाएगी। सबसे पहले छोटे-छोटे वाक्य या फिर Paragraph से शुरुआत कीजिए और धीरे-धीरे उन्हें बढ़ाते जाइए। शुरुआत में शायद आपको यह कठिन लगेगा लेकिन आप जैसे जैसे प्रैक्टिस करते जाओगे आपके लिए उतना ही आसान होता जाएगा।

7. इंग्लिश के लिए आत्मविश्वास और प्रवाह बनाए

कुछ टिप्स जो आपको Confidently और Fluently इंग्लिश बोलना सिखाएंगे।

6 Tips Confidently और Fluently इंग्लिश के लिए:

  1. गलतियां करने से डरो मत।
  2. इंग्लिश की प्रैक्टिस करते रहो।
  3. इंग्लिश में सोचना शुरू करो।
  4. इंग्लिश में खुद से बात करो।
  5. बोलने में कठिन शब्द Try करो।
  6. सफलता का जश्न मनाओ।

1. गलतियां करने से डरो मत

आपका लक्ष्य एक संदेश देना है। सही व्याकरण और शब्दावली के साथ सही अंग्रेजी नहीं बोलना है। यहां तक कि अच्छी अंग्रेजी बोलने वाले भी गलतियां करते हैं। तो आप जितना भी इंग्लिश बोलते हैं और उसमें गलतियां होती है तो उस से डरो नहीं। उन गलतियों को सुधारने की प्रैक्टिस करो।

अगर आप आज गलतियां करोगे और उन गलतियों को सुधारोगे तो कल जाकर आप डरोगे नहीं और इंग्लिश Confidently बोल पाओगे।

2. प्रैक्टिस करते रहो

जब तक आप प्रॅक्टिस ही नही करेंगे तो इंग्लिश कैसे सीखेंगे. आपने इंग्लिश का यह वाक्य जरूर सुना होगा की Practice Make Perfect आप हमेशा नई नई Opportunities को ढूंढे जहां आपकी इंग्लिश की परीक्षा ले सके।

जैसे कि आप अपने दोस्तों के साथ या परिवार के साथ इंग्लिश बोलने की कोशिश कीजिए, प्रैक्टिस कीजिए। धीरे-धीरे आपको पता चलेगा कि आप इंग्लिश में बेहतर होते जा रहे हैं।

Practice के लिए आप और भी कई सारी चीजें Try कर सकते हैं। जैसे कि आप इंग्लिश भाषा के Customer Service से बात कर सकते हैं। अगर आपको किसी चीज में Problem है और आप Customer care को कॉल करते हैं तो आप इंग्लिश भाषा में बोलने का प्रयास करें जिससे कि आप की प्रैक्टिस और भी ज्यादा बेहतर होती जाएगी।

3. इंग्लिश में सोचना शुरू करो

इंग्लिश भाषा में सोचकर अच्छी इंग्लिश बोलने से लेकर बढ़िया अंग्रेजी बोले। आपको पहली बार में मुश्किल लगेगा लेकिन कुछ समय के बाद आप अंग्रेजी अपनी पहली भाषा के बीच स्विच करना सीखोगे।

जैसे कि अगर आपके मन में खयाल आया कि आज “मैं नॉन वेजिटेरियन खाना खाऊंगा” तो आप इसे इंग्लिश में कैसे सोचेंगे की “Today i will eat non vegetarian food”.

आपको सबसे पहले इंग्लिश में ही सोचना होगा अगर आप किसी के बारे में भी सोच रहे हैं कि “वह कैसा होगा” तो आपको सबसे पहले इंग्लिश में सोचना होगा कि “How would that be”.

जब तक आप इंग्लिश में सोचना चालू नहीं करेंगे तब तक आप ठीक तरह से अंग्रेजी नहीं बोल पाएंगे। इंग्लिश में सोचना आसानी से नहीं होगा लेकिन जब तक वह सोचना ही चालू नहीं करेंगे तो फिर कैसे सीखेंगे। इसीलिए आप जितना इंग्लिश में सोचना शुरू करोगे आपका उतना ही Fluent and Confident इंग्लिश बोलना शुरू हो जाएगा।

4. इंग्लिश में खुद से बात करें

यह आपको अजीब लगेगा लेकिन हर दिन कुछ मिनटों के लिए आप अगर आईने के सामने खुद से अंग्रेजी में बात करते हैं तो आपको यह पता चलेगा कि अंग्रेजी बोलते समय आपको आपके एक्सप्रेशन भी कैसे दिखते हैं और उसका उपयोग आपको कब और कैसे करना है।

साथ साथ आप यह भी सीखेंगे कि ज्यादातर गलतियां कहा करते हैं। जैसे बहुत लोगों को आदत होती है कि बोलते समय ऊपर देखते वक्त बोलने की या फिर बोलते बोलते रुक कर अगले वाक्य के बारे में सोचने लगते हैं। जिससे कि वह Conversation ठीक तरह नहीं हो पाता है इन सारी गलतियों को आप खुद से बात करके Avoid कर सकते हैं।

5. बोलने में कठिन शब्द Try करो

Tongue twister आपके डिक्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है। जो आपको जल्दी से बोलना सिखाते हैं। आप अलग-अलग वाक्यों की प्रैक्टिस करें। जैसे कि,

“The thirsty three thieves thought that they thrilled the throne throughout Thursday”

“A really leery Larry rolls readily to the road”

“Nine nice night nurses nursing nicely”

इसी तरह आप इंग्लिश के और भी बहुत सारे वाक्यों का प्रयोग करके यह सीख सकते हैं। इससे आपको बोलने में मजा भी आएगा। साथ ही साथ आप उसे अच्छे से Enjoy भी कर पाओगे।

6. सफलता का जश्न मनाएं

आपने यह तो जान लिया कि इंग्लिश कैसे पढ़ते हैं लेकिन जब भी आप किसी से इंग्लिश में बात करोगे तो आपके लिए वह एक Achievement होनी चाहिए। वह कितना भी छोटा Conversation क्यों ना हो वह आपको मदद करेगा आप की Skill को बढ़ाने में और आप खुद से Proud होते रहेंगे।

आप की Progress देखकर कर अगर आपने आज किसी से 1 मिनट इंग्लिश में बातचीत की कल आपने 2 मिनट किसी से इंग्लिश में बातचीत की ऐसे करते करते आपके लिए एक वक्त ऐसा आएगा कि आप किस से भी इंग्लिश में कितनी भी देर बात कर सकोगे। आपके अंदर जो डर होगा वह खत्म हो जाएगा।

Conclusion

मुझे उम्मीद है कि, आपको समझ में आया होगा कि इंग्लिश बोलना कैसे सीखे ऐसे कौन से तरीके जिससे आप इंग्लिश जल्द से जल्द सीख पाए और Confidently और fluently इंग्लिश बोल पाए। शुरुवात में आपको यह सब समझने में वक्त लग सकता है लेकिन आपको कोशिश करते रहना है जब तक आप ठीक तरह से इंग्लिश बोलने ना लगे। जीतनी आप इंग्लिश पढ़ाई करेंगे उतने Clear बोलते रहोगे। अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल है तो आप हमें निचे कमेंट करके बता सकते है।

Author

Ghanshyam Jadhav

मेरा नाम घनश्याम जाधव है और मै मुंबई, महाराष्ट्र में रहता हु। मैने मुंबई यूनिवर्सिटी से B.E Computer Science की पढाई पूरी की है इसके अलावा में एक Certified वेब डेवलपर भी हु। मुझे नयी technology साथ ही नयी जानकारी सीखना और दुसरो को बताना बहुत ही पसंद है इसीलिए मैंने इस ब्लॉग की शुरुवात की है।