पढ़ाई कैसे करें? – पढ़ाई में मन लगाने के बेहतरीन टिप्स [2024]

पढ़ाई कैसे करें? – पढ़ाई में मन लगाने के बेहतरीन टिप्स [2024]

दोस्तों, आज हम देखेंगे कि पढ़ाई कैसे करें, पढ़ाई करने का मंत्र यानी पढ़ाई करने के लिए सही तरीका क्या है और पढ़ाई को जल्दी याद करने का तरीका क्या है? उसके साथ साथ पढ़ाई करने का सही समय कौन सा है? आपको Self-study करनी चाहिए या फिर Group Study करनी चाहिए कौन सी अच्छी है।

पढ़ाई में मन कैसे लगाएं?

आपने अपनी क्लास में देखा होगा कि कुछ Student के बहुत ही अच्छे मार्क्स आते हैं और कुछ के थोड़े कम आते हैं। तो इसका मतलब यह नहीं है कि जिनके मार्क्स कम आते हैं, वह ज्यादा मार्क्स नहीं पा सकते।

शायद उनके पढ़ाई करने का तरीका थोड़ा सा गलत हो सकता है जिसे अगर वह सुधारेंगे तो वह भी बहुत अच्छे मार्क्स ला पाएंगे। मैं आपको यही बताना चाहता हूं कि कोई किसी से कम नहीं है अगर आपने कुछ ठान लिया है तो आप उसे एक सही तरीके से follow करते हैं।

तो आप उसे जल्द से जल्द पा सकते हैं इसीलिए सही पढ़ाई में मन लगाने के बेहतरीन टिप्स मालूम होना बहुत जरूरी है।

पढ़ाई कैसे करनी है?

आपको पढ़ाई स्मार्ट वर्क करके करनी है। बहुत सारे स्टूडेंट हार्ड वर्क करते हैं फिर भी उनके अच्छे मार्क्स नहीं आते क्योंकि वह सब पढ़ते बैठते हैं।

आपको सब पढ़ने की जरूरत नहीं है। जो स्मार्ट वर्क करते हैं वो Student पुराने Question Paper को Analyze करके उतना ही पढ़ते हैं जितना Exam में आ सकता है।

इससे की उन्हें अच्छे मार्क्स मिलते हैं और वह कम Time में ज्यादा पढ़ाई कर पाते हैं।

आपको भी जो पुराने Question Paper और Syllabus को Analyze करना आना चाहिए। Questions किस तरह से आते हैं उनके जवाब को किस तरह से चाहिए इसको समझे।

घर बैठे पढ़ाई कैसे करें? – How to study in Hindi

Ghar baithe badhai kaise karen

पढ़ाई करते वक्त सबके मन में एक सवाल होता है कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं जिससे कि हमें ज्यादा से ज्यादा मार्क्स मिल सके। पढ़ाई करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है, जैसे कि आपकी नींद पूरी होना। सही वक्त में पढ़ाई खत्म करना।

पढ़ाई में मन लगाने के बेहतरीन टिप्स और जो पढ़ा है उसे जल्दी याद करने का तरीका पता होना ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिसके बारे में मैंने नीचे बताया है।

7 सही पढ़ाई करने के तरीके:

  • पढ़ाई से पहिले नींद पूरी कर ले।
  • पढ़ाई की जगह तै कर ले।
  • पढ़ाई का सही समय तै कर ले।
  • पढ़ाई का टाईमटेबल बना ले।
  • टॉपिक्स को छोटे हिस्सों में बाट ले।
  • बीच बीच में ब्रेक ले।
  • पढ़ाई में ध्यान लगाएं।

अगर आप इन पढ़ाई करने के तरीको को Follow करते है तो आप ठीक से पढाई कर पाओगे और Exam के वक्त Pressure भी नहीं आएगा।

1. नींद पूरी करें

जब तक आपकी नींद पूरी नहीं होती है आप ठिक तरह से सोए नहीं होते है तब तक आप कोई भी काम ठीक तरह से नहीं कर पाते है तो पढ़ाई कैसे करेंगे।

जब भी आपने पढ़ाई करने का सोचा है तो सबसे पहले आपकी नींद पूरी होना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर आप ठीक से सोए नहीं और आप पढ़ाई करने बैठे हैं तो आप पढ़ाई पर ठीक तरह से Concentrate भी नहीं कर पाओगे।

इसके साथ-साथ आपको पढ़ने में भी बोरिंग होने लगेगा। इसके लिए पढ़ाई करने से पहले आपको कम से कम 8 घंटे की नींद पूरी करनी है।

आपको कम से कम 8 से 10 घंटे सोना चाहिए। जिससे कि आपका mind फ्रेश हो और आपको पढ़ाई करते समय कोई भी दिक्कत ना हो।

आप अच्छी तरह से अपनी नींद पूरी करते हैं तो आपका mind भी शांत रहता है जिससे कि आपको पढ़ने के लिए अच्छे से Concentration बनता है।

2. पढ़ाई की जगह तै करें

अगर आप ऐसी जगह बैठे हैं जहां पर बहुत शोर हो रहा है तो आप वहां पर ठीक तरह से पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। यह जरूरी है कि आप किस जगह पर पढ़ाई करने बैठते हैं वह शांत रहे।

इससे आपका पढ़ाई करने का मन बना रहता है। अगर आप आपकी पसंदीदा जगह पर बैठकर पढ़ाई करते हैं तो आपको ओर भी अच्छे से पढ़ाई होती है।

जैसे कि हमारे घर का कोई कमरा हो सकता है या फिर घर में ही एक कोना हो सकता है जहां पर आपको बैठना अच्छा लगता है। या फिर आप घर के बाहर भी जिस जगह पर आपको बैठना अच्छा लगता है वहां पर पढ़ सकते हैं।

3. पढ़ाई का सही समय तै करें

पढ़ाई किस वक्त में करें यह समझना भी जरूरी है। आप सुबह भी पढ़ सकते हैं, दोपहर को भी पढ़ सकते हैं और रात में आप पढ़ सकते हैं लेकिन बहुत देर तक आपको जागकर पढ़ाई नहीं करनी है।

यह आप पर निर्भर करता है कि आपको किस वक्त पढ़ना है। बहुत सारे स्टूडेंट सुबह भी पढ़ते हैं और रात को भी पढ़ते हैं क्योंकि इन दो समय में वातावरण शांत होता है और ज्यादा शोर नहीं होता है।

लेकिन ऐसा नहीं है कि आपको रात को जाग जाग कर पढ़ना है आपको नींद पूरी करना बहुत जरूरी है।

अगर आपको पढ़ने के लिए वक्त नहीं मिलता है तो आप रात में जल्दी सो कर सुबह जल्दी उठकर पढ़ सकते हैं क्योंकि सुबह का समय पढ़ने के लिए बहुत अच्छा रहता है।

लेकिन रात को बहुत देर तक जाग कर पढ़ना आपके सेहत के लिए ठीक नहीं होता है।

4. पढ़ाई का टाईमटेबल बनाए

टाइम टेबल आपकी पढ़ाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे आपको पता चलता है कि लंबे समय तक पढ़ाई कैसे करें और उसे कैसे मैनेज करें।

इससे आप अपनी पढ़ाई अलग-अलग वक्त में बैठकर जल्द से जल्द खत्म कर सकते हैं और इससे हमारे ऊपर पढ़ाई का दबाव भी कम होता है।

जब भी आप टाइम टेबल बनाएंगे खुद बनाने की कोशिश कीजिए। अगर हम दूसरे से अपना टाइम टेबल बना लेते हैं तो कहीं बार उससे ठीक तरह से फॉलो नहीं करते हैं।

पढाई का टाइम टेबल कैसे बनाये?

टाइम टेबल मतलब ऐसा नहीं है कि आपको सिर्फ पढ़ाई के बारे में ही बनाना है। आपको सबसे पहले यह देखना है कि आप कितने घंटे पढ़ सकते हैं। हर एक Student की पढ़ने की शक्ति अलग-अलग होती है।

उदाहरण के लिए हम मान लेते की आप दिन में 5 घंटे पढ़ते हैं। अगर आप लगातार पढ़ सकते हैं तो बहुत अच्छा है लेकिन अगर आप 5 घंटे लगातार नहीं पढ़ सकते हैं तो आप उसे अलग-अलग हिस्से में बांट सकते हैं।

जैसे कि मैं सुबह 8:00 बजे उठूंगा। उसके बाद 1 घंटे नाश्ता करके फ्रेश होकर 9:00 बजे अपने पसंदीदा जगह पर पढ़ाई करने बैठूंगा।

उसके बाद 9:00 से लेकर मैं 11:00 बजे तक अभी पढ़ सकता हूं। इतनी देर तक में अच्छे से पढ़ लूंगा। उसके बाद मैं थोड़ा कुछ खा लूंगा या फिर जो अच्छा लगता है वह करूंगा।

अगर आपको म्यूजिक सुनना अच्छा लगता है तो आप म्यूजिक सुन सकते हैं। किसी को मूवी देखना अच्छा लगता है तो मूवी देख सकता है। उसके बाद 2:00 बजे तक आप खाना भी खा कर आराम कर सकते हैं।

उसके बाद आप 4:00 से लेकर 6:00 तक पढ़ सकते हैं। उसके बाद आप वापस 2 घंटे का ब्रेक ले सकते हैं। 8:00 से 9:00 बजे आप फिर एक घंटा पढ़ सकते हैं।

आपने अभी देखा कि हमने 1 दिन में 5 घंटे पढ़ भी लिया और 5 घंटे को कैसे मैनेज किया। इसी तरह से आपको अपना टाइम टेबल सेट करना है जिससे आपको पढ़ने में आसानी होगी।

ऐसा भी जरूरी नहीं है कि आपको हर दिन उसी वक्त पढ़ाई में बैठना है। आप हर दिन अलग-अलग 5 घंटे को बांट सकते हैं। ऐसा करने से आपको बोर भी नहीं होगा और आपको किसी भी वक्त में पढ़ाई करने की आदत होने लगेगी।

5. टॉपिक्स को छोटे हिस्सों में बाटे

पढ़ाई के बारे में उदाहरण के लिए हम देखेंगे कि आपको 5 घंटे पढ़ना है, लेकिन 5 घंटे में आपको किस तरह से पढ़ना है। इसके लिए आप एक अलग टाइम टेबल को फॉलो करेंगे। जिसमें आप 5 घंटे में पढ़ने वाले Chapters और Topics के बारे में लिखेंगे।

जैसे कि अभी मान लेते कि आपको 6 विषय पढ़ने है। अब उन 6 विषय में से आज कोई एक विषय पढ़ना है और उस विषय में लगभग 10 Chapters है। आपको 10 Chapters 10 दिन में पढ़ने हैं तो हर रोज आपको 5 घंटे एक चैप्टर पढ़ना होगा।

अगर उस एक Chapter में लगभग 10 छोटे छोटे टॉपिक है। तो आपको हर 1 घंटे में सिर्फ दो ही टॉपिक पढ़ना होगा। तो इस तरह से आप सब Chapter को छोटे छोटे हिस्से में बांट करके आराम से और आसानी से पढ़ सकते हैं।

अगर आपको 5 दिन में वह 10 चैप्टर खत्म करने हैं तो आपको हर एक घंटे में चार टॉपिक पढ़ना पड़ेगा।

अब कुछ टॉपिक छोटे होते कुछ थोड़े मोटे होते हैं। आपको यह सोचना है कि आपको किस टॉपिक को कितना वक्त देना है।

6. बीच बीच में ब्रेक ले

पढ़ाई करते वक्त ब्रेक लेना जरूरी है जिससे कि आपका mind फ्रेश रहता है। अगर आप लगातार 5 घंटे पढ़ते हैं तो सोचिए जो आपने पहले 1 घंटे में पढ़ा है, वह कितने अच्छे से पढ़ा।

लेकिन जो आखिरी का एक घंटा है उसमें पढ़ने में आपको थोड़ी कठिनाई होगी आपको भी थोड़ा बोर होने लगेगा या फिर शायद आपका पढ़ाई में ठीक से ध्यान नहीं लगेगा तो इसके लिए ब्रेक लेना बहुत जरूरी है।

जैसे हमने ऊपर देखा कि हम 2 घंटे पढ़कर वापस 2 घंटे ब्रेक लेते हैं लेकिन जब वह 2 घंटे पढ़ते हैं उसमें भी हमें छोटे-छोटे ब्रेक लेना जरूर है।

जैसे अगर आप 1 घंटे लगातार पढ़ते हैं तो आप बीच में 10 से 15 मिनट ब्रेक ले सकते हैं। जिसमें आप आपको आगे क्या पढ़ना है इसके बारे में देख सकते हैं।

कोई गाना सुन सकते हैं या फिर थोड़ी देर शांत बैठकर जो पढ़ा है उसके बारे में सोच सकते हैं।

आपको बहुत ही ज्यादा बोर हो रहा है तो आप 10 मिनट अपने दोस्तों के साथ मोबाइल पर बातें कर सकते हैं लेकिन आपको बहुत ज्यादा देर नहीं करना है और अपना ध्यान नहीं भटकाना है।

7. पढ़ाई में ध्यान कैसे लगाएं

Padhai me dhyan kaise lagaye

पढ़ाई करते वक्त Concentrate होने के लिए या फिर मन को शांत रखने के लिए आपको पढ़ाई का ज्यादा stress नहीं लेना है।आपको अपनी पढ़ाई ठीक तरह से मैनेज करनी है और मैंने जो ऊपर बातें बता ही हैं उन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

जिस में क्या होगा कि आपको पहले ही पता होगा कि आपको कितना पढ़ना है कितने वक्त में पढ़ना है। जिससे आपके दिमाग पर ज्यादा लोड भी नहीं पड़ेगा और आप पर Stress भी नहीं आएगा और ब्रेक लेते लेते आपकी पढ़ाई भी आराम से हो जाएगी।

जितना आप शांत जगह पर बैठेंगे उतना ही आप ठीक तरह से Concentrate भी कर पाओगे।

जल्दी याद करने का तरीका क्या है?

जल्दी याद करने का तरीका यह नहीं है कि रट्टा मार ले बहुत सारे स्टूडेंट परीक्षा देने जाते हैं तब रट्टा मार कर जाते है।

जब पेपर देते हैं पहले तो ठीक लिखते हैं लेकिन उसके बाद अगर वह एक लाइन भी भूल जाए तो उनका आगे का जवाब गलत हो जाता है और दूसरे जो सवाल होते हैं उनके जवाब भी भूल जाते है।

बहुत बार आपने देखा होगा कि जब आप रट्टा मार कर पढ़ते हैं तो आपको Latest पढ़ा हुआ तो याद रहता है लेकिन आपने जो पिछला पढ़ा है वह भूल जाते हैं।

जल्दी याद करने का तरीका या पढ़ाई करने का मंत्र यही है कि आपको रट्टा नहीं मारना है और उस जवाब को समझ कर लेना है। सबसे पहले तो आपको आपके जो जवाब है उन्हें पॉइंट्स में लिखना आना चाहिए।

आपको किताब में दिए हैं वैसे का वैसे याद नहीं करना है। आपको पूरा जवाब एक बार पढ़कर लेना है उसके बाद उनमें जो जो महत्वपूर्ण होंगे उसे एक कागज पर लिखकर उनको समझ कर उनके ऊपर Explanation देना है।

इस तरह से आपको जल्दी से याद होगा और भी कई चीजें आप इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि कोई डायग्राम हो गई।

आप Diagram की मदद से भी उसके एक एक पॉइंट को Explain कर सकते हैं। जब भी आप किताब में जवाब पढ़ते हैं उन्हें एक बार पढ़कर फिर उन्हें अपनी भाषा में लिखने की कोशिश कीजिए।

कोई भी आपको वैसे का वैसे लिखने के लिए नहीं कहता है जितना आपको समझ में आता है आपको वही लिखना है।

सेल्फ स्टडी या ग्रुप स्टडी में से कौन सी स्टडी अच्छी है?

आपने पढ़ाई कैसे करें यह तो आपने समझ लिया लेकिन उसमें भी आप कौन सी स्टडी अच्छी तरह से कर सकते हैं यह समझना भी जरूरी है।

self study vs group study

Self Study और Group Study यह दोनों Study बहुत अच्छी है क्योंकि इन दोनों के अपने कुछ फायदे हैं।

जैसे अगर आप Self Study करते हैं तो शायद आपको पढ़ाई करने में कम वक्त लगे और अकेले होने के कारण आप और शांति से पढ़ सकेंगे।

Group Study में आप बहुत अच्छे से पढ़ सकते हैं क्योंकि Group Study आप जब करते हैं तब अगर आपको पढ़ाई में कोई दिक्कत आती है तो अपने दोस्त को पूछ सकते हैं। दोस्तों के साथ वह शेयर कर सकते हैं।

आप पढ़ाई को बांट कर वक्त के हिसाब से पूरी कर सकते हैं और सबसे बढ़िया बात अगर आपके दोस्त पढ़ाई करते हैं और उन्हें आप देख रहे हैं तो आपके अंदर भी पढ़ाई करने का मोटिवेशन आ जाता है।

ग्रुप स्टडी करने के भी अपने ही कुछ फायदे हैं। अगर आपको पढ़ाई करनी है तो आप दोनों तरह से पढ़ाई कर सकते हैं दोनों ही आपके लिए बहुत अच्छे ऑप्शन है।

Conclusion

मुझे उम्मीद है दोस्तों की आपको यह समझ में आया होगा कि पढ़ाई कैसे करें, पढ़ाई में मन लगाने के बेहतरीन टिप्स और पढ़ाई को जल्दी याद करने का तरीका क्या है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है और पढ़ाई के बारे में आपका कोई सवाल है आप निचे कमेंट करके हमें पूछ सकते है।

Author

Ghanshyam Jadhav

मेरा नाम घनश्याम जाधव है और मै मुंबई, महाराष्ट्र में रहता हु। मैने मुंबई यूनिवर्सिटी से B.E Computer Science की पढाई पूरी की है इसके अलावा में एक Certified वेब डेवलपर भी हु। मुझे नयी technology साथ ही नयी जानकारी सीखना और दुसरो को बताना बहुत ही पसंद है इसीलिए मैंने इस ब्लॉग की शुरुवात की है।