8 बेस्ट एक्टिंग बुक्स इन हिंदी 300रु से भी कम में

8 बेस्ट एक्टिंग बुक्स इन हिंदी 300रु से भी कम में

किसी भी फील्ड में आपको अपना करियर बनना है उसे शुरुवात से समझना है तो उसके लिए हमें सबसे पहिले याद आती है किताबे क्योकि इनसे हमें जितना ज्ञान मिलता है वह आपको और कही से नहीं मिलता। ऐसा ही एक्टिंग की दुनिया में भी है अगर आपको एक अच्छा एक्टर बनना है तो एक्टिंग की किताबे जरूर पढ़नी चाहिए।

आज हम 8 बेस्ट एक्टिंग बुक्स इन हिंदी देखेंगे जिन्हे पढ़कर आप एक्टिंग की दुनिया में आ सकते है या घर पर एक्टिंग सिख सकते है और एक अच्छा एक्टर बन सकते है। इनमें से Constantin Stanislavski की कहीं किताबे तो बड़े-बड़े एक्टिंग स्कूल में भी पढ़ाई जाती है। अगर कोई एक्टर एक्टिंग की किताब पढ़ता है तो उनको एक्टिंग में बहुत ज्यादा मदद मिलती है।

इनमें से बहुत सारी एक्टिंग बुक्स बड़े-बड़े एक्टर भी पढ़ते हैं और उनको अपनी एक्टिंग में बहुत ज्यादा सफलता मिलती है।

बेस्ट एक्टिंग बुक्स इन हिंदी

Best acting books in Hindi

अगर आप एक्टर बनने का सोच रहे है तो आपको यह किताबें जरूर पढ़नी चाहिए। ऐसा नहीं है कि आप एक साथ सभी किताबें पढ़ने जाओ। आप एक एक्टिंग बुक भी अच्छी तरह से पढ़ो उसमें जो लिखा है उसको समझो और फिर उसे अपने अंदर उतारो।

एक्टर बनने के लिए सबसे बेस्ट किताबे:

1. स्तानिस्लाव्स्की: अभिनेता की तैयारीइसे खरीदे
2. स्तानिस्लाव्स्की: चरित्र की रचनाइसे खरीदे
3. स्तानिस्लाव्स्की: भूमिका की संरचनाइसे खरीदे
4. आप खुद ही बेस्ट हैइसे खरीदे
5. आषाढ़ का एक दिनइसे खरीदे
6. हिंदी कहानी संग्रहइसे खरीदे
7. कोर्ट मार्शलइसे खरीदे
8. तुगलकइसे खरीदे

8 Best Acting Books in Hindi

एक्टिंग के किताबो में सबसे पाहिले बारी आती है Constantin Stanislavski Books की जो एक्टिंग सीखने के लिए दुनिया की 3 सबसे बड़ी किताबे है। मुझे पता है की उनका नाम लेना थोड़ा कठिन है लेकिन उनकी Acting की किताबे उतनी ही सरल और साफ़ है।

उन्होंने एक्टिंग की परिभाषा ही बदल कर रख दी है और एक्टिंग की नई टेक्निक इजाज की जिसे हम आजकल मेथड एक्टिंग के नाम से जानते हैं। इन सभी किताबों को इस दुनिया का हर एक्टर पढता है और इतना ही नहीं भारत के सबसे बड़े एक्टिंग इंस्टिट्यूट नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा मैं यह किताबें पढ़ाई जाती है।

1. स्तानिस्लाव्स्की: अभिनेता की तैयारी

जैसे की नाम से पता चलता है इस किताब में हमें एक एक्टर को कैसे तैयार होना है वह बताया गया है। जिसमे कही सारे चीज़े आपको basic से advance तक बताई गयी है जो आपको इस किताब को पढ़कर ही समझ में आएगी। एक एक्टर को कैसे खुदको डेवलप करना है कैसे उसे दर्शको पर प्रभाव बनाना है यही इस किताब में बताया गया है।

2. स्तानिस्लाव्स्की: चरित्र की रचना

इस किताब में आपको पढ़ने मिलेगा की एक एक्टर Character कैसे तैयार करता है या करना चाहिए। एक्टिंग में करैक्टर का एक अलग ही महत्व है क्योकि हर एक एक्टर हर फिल्म या टीवी सीरियल में एक अलग भूमिका साकार करता है और उसे एक दूसरे से अलग दिखना एक एक्टर की कला है।

3. स्तानिस्लाव्स्की: भूमिका की संरचना

इस किताब से आपको पता चलेगा की भूमिका यानी Role कैसे करना चाहिए और उसकी प्रैक्टिस कैसे करे। खुद की भूमिका ऐसे तैयार करना है की दर्शको पर अपनी छाप छोड़ सके। दर्शक आपकी भूमिका को कभी भूले नहीं लेकिन ऐसी भूमिका तैयार करना बहुत ही कठिन है यही इन किताबो में बताया गया है की भूमिका को आसानी से कैसे तैयार करे।

4. आप खुद ही बेस्ट है

लेखक: अनुपम खेर

यह किताब 5 बेस्ट एक्टिंग बुक्स इन हिंदी में से एक best किताब है। यह किताब बॉलीवुड के बड़े एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और टीचर जिनका एक्टिंग स्कूल भी है उन्होंने लिखी है जी हां दोस्तों मैं बात कर रहा हूं अनुपम खेर सर की आप खुद ही बेस्ट है इस किताब के बारे में।

इस किताब के बारे में:

हम खुद कैसे बेस्ट हैं इस किताब में हमें सही मार्ग पर कैसे बढ़ना चाहिए इसके बारे में बताया गया है। हम अपने अंदर के क्रोध और छलावा को कैसे छोड़ते हुए खुद के पास आ सकते हैं।

हमारा दिमाग भी एक सूटकेस की तरह है कि हमें कब क्या छोड़ना है और क्या आगे लेकर जाना है। आपको आपके मन में से अतिरिक्त भार हटाने की जरूरत है।

कड़वी यादें प्रतिशोध चिंता और नकारात्मक विचारों को त्यागने की आवश्यकता है। इस किताब में अनुपम खेर जी ने व्यापक अनुभव का निचोड़ बताया है। यह किताब कुल 50 अध्ययन में उन्होंने जीवन के सभी रंगों को समेट के लिखे हुई है।

आपकी भी जो सत्यता छुपी हुई है आपके जो सद्गुण है विनम्रता को कैसे बढ़ाओ देना है यही इस किताब में बताया गया है यह किताब किसी भी एक्टर को प्रेरित करते हैं। जिससे कि वह अपने अंदर सकारात्मक उर्जा का निर्माण कर एक अच्छा एक्टर के साथ ही साथ एक अच्छा इंसान बन सकता है।

5. आषाढ़ का एक दिन

लेखक: मोहन राकेश

आषाढ़ का एक दिन किताब मोहन राकेश जी ने लिखित बड़ी है। दरअसल यह एक ऐतिहासिक नाटक है। आषाढ़ का एक दिन महाकवि कालिदास के निजी जीवन पर केंद्रित है।

यह नाटक 3 अंकों में विभाजित है। इस किताब के बारे में मैंने आपको बहुत ही कम शब्दों में बताया है लेकिन आप इसे पूरा पढ़ना चाहते हैं तो आप इसे खरीद कर पढ़ सकते हैं।

इस किताब से आपको एक्टिंग के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और यह किताब का जो नाटक है उससे आपको थिएटर एक्टिंग कैसे करे इसका ज्ञान मिलेगा।

इस किताब के बारे में:

प्रथम खंड में युवक कालिदास अपने हिमालय में स्थित गांव में शांति पूर्वक जीवन गुजार रहे हैं और अपनी कला विकसित कर रहा है। वहां उसका एक युवती मल्लिका के साथ प्रेम संबंध भी है। नाटक का पहला रुख बदलता है जब दूर उज्जयिनी के कुछ दरबारी कालिदास से मिलते हैं और उसे सम्राट चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के दरबार में चलने को कहते हैं।

कालिदास असमंजस में पड़ जाता है एक तरफ उसका सुंदर शांति और प्रेम से भरा गांव का जीवन है और दूसरी तरफ उज्जयिनी के राज दरबार से प्रश्रय पाकर महानता छू लेने का अवसर। नाटक के दूसरे खंड में पता लगता है कि कालिदास की उज्जयिनी में धाक जम चुकी है और हर ओर उसकी ख्याति फेली हुई है।

कालिदास और प्रियंगुमंजरी अपने सेवकों के दल के साथ कालिदास के पुराने गांव आते है कालिदास तो मल्लिका से मिलने ही नहीं जाता। नाटक के तीसरे और अंतिम खंड में कालिदास गांव में अकेले ही आ धमकता है। मल्लिका तक खबर पहुंचती है की कालिदास को कश्मीर का राज्यपाल बना दिया था लेकिन कुछ कारणवश वह सब कुछ छोड़ कर आ गया है।

मैंने इस किताब को बहुत ही कम शब्दों में आपको समझाने की कोशिश की है लेकिन आपको यह किताब पूरी पढ़नी चाहिए  इस नाटक/किताब में बहुत सारे ऐसे भाव जो आपको इसे पढ़कर ही समझ में आएंगे।

6. हिंदी कहानी संग्रह

लेखक: विष्णु साहनी

इस किताब में आधुनिक हिंदी लघु कथाएं का संकलन है। इसमें प्रसिद्ध हिंदी लेखकों की 30 कहानियां शामिल है और यह किताब आपको एक्टिंग के भाव समझने के लिए बहुत ज्यादा मदद करेगी।

इस किताब के बारे में:

इस किताबे के बारे में जानना मतलब की ३० अलग अलग कहानी को जानना है। हर एक कहानी से आपको एक्टिंग की एक सिख मिलेगी। एक्टिंग करते समय आपको Characters किस प्रकार imagine करके निभाने चाहिए यह आपको इस किताब से पता चलेगा।

इस किताब में ऐसी घटनाये है जिन्हे पढ़ते वक्त आप imagine करने लगेंगे की मै इस जगह होता तो क्या करता कैसे जवाब देता।

7. कोर्ट मार्शल

लेखक: स्वदेश दीपक

इस किताब की बात करे तो हाली में आपने Zee 5 पर इस किताब के story पर based एक movie देखी होगी जिसका नाम भी Court Martial ही रखा गया है। आप अंदाज़ा लगा सकते है की इस किताब के खासियत के बारे में जिसके based पर पूरी movie बनी है।

यह एक नाटक है। इस कहानी में अलग अलग मोड है जो की आपको इस किताब को पढ़कर ही समझ में आएंगे। movie में काफी सारी चीज़े अलग तरीके से दिखाई गयी है लेकिन आपको original किताब पढ़ने में जितना मजा आएगा शायद उतना मूवी देखने में ना आये।

इस किताब के बारे में:

इस किताब में सेना के सिपाही रामचंद्रन ने एक हत्या की है लेकिन इसके लिए वह कितना जिम्मेदार है। उसके बाद डॉ श्रीकांत क्या अपनी प्रेमिका अपूर्व को हत्या के आरोप में फांसी की सजा से बचा सकेगा। लोगों का भविष्य बताने वाला सिद्धांत क्या उसकी महत्वाकांक्षाओं के फंदे से जीवित बच पाएगा। इस तरह से इस किताब का रूप हैं।

बहुत सारे थिएटर एक्टर्स भी इसी बुक को पढ़ते हैं समझते हैं। यह जो नाटक है वह बहुत ही प्रभावशाली और महत्वकांक्षी हैं। आपको इसे जरूर पढ़ना चाहिए।

8. तुगलक

लेखक: गिरीश कर्नाड

यह किताब एक ऐतिहासिक कहानी के ऊपर लिखी गई है गिरीश कर्नाड जी ने इसे लिखा हुआ है। इसमें तकरीबन १३ अध्याय है। यह किताब एक पुराने सुल्तान मोहब्बद बीन तुग़लक़ के ऊपर based है जिन्होंने बहुत सारे गलतिया और Experiments किये थे।

इस किताब के बारे में:

इस किताब में तुगलक के बहुत सारे किस्से और घटनाये है जिनसे आपको अपने जिंदगी में क्या करना है और क्या नहीं इसकी सिख मिलती है।

मै इस किताब के बारे में ज्यादा नहीं कहूंगा क्युकी आप खुद जब पढ़ते जायेगे तभी आपको इसका मजा आएगा और एक्टिंग आप इसे किस तरह से implement कर सकते है यह पता चलेगा।

इसे पढ़े:

Conclusion

मुझे उम्मीद है की आपको यह ८ बेस्ट एक्टिंग बुक्स इन हिंदी में जरुर पसंद आएगी और आपको एक बढ़िया एक्टिंग किताब मिलेगी जिसे पढ़कर आपका एक्टिंग की दुनिया में सफर आसान बना सकते है। जिससे आपको एक्टिंग को सीखने में उसको समझने में आसानी होगी। हमारा उद्देश्य यही है की आपको आपके लक्ष तक पहुंचने में आसानी हो और आप जल्द से जल्द एक्टर बन सके। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो आप अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर करें उन्हें भी उसके बारे में बताइए।

Author

Ghanshyam Jadhav

मेरा नाम घनश्याम जाधव है और मै मुंबई, महाराष्ट्र में रहता हु। मैने मुंबई यूनिवर्सिटी से B.E Computer Science की पढाई पूरी की है इसके अलावा में एक Certified वेब डेवलपर भी हु। मुझे नयी technology साथ ही नयी जानकारी सीखना और दुसरो को बताना बहुत ही पसंद है इसीलिए मैंने इस ब्लॉग की शुरुवात की है।